Thursday , 23 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक हुई आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली ऑनलाईन व ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये जिले के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक व फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक तथा वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

 

Meeting organized for successful organization of National Lok Adalat in sawai madhopur

 

जिला प्राधिकरण सचिव ने यह भी बताया कि इस वर्ष की द्वितीय लोक अदालत में इस बार रेवेन्यू से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की जाएगी तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने, पक्षकारान को राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर राकेश वर्मा एईएन जेवीवीएनएल सवाई माधोपुर, हिमांशु शेखावत पर्सनल ऑफिसर जेवीवीएनएल, राहुल मंगल जेईएन जेवीवीएनएल, कुंजबिहारी शर्मा मध्यस्थ, अभय कुमार गुप्ता पैनल एडवोकेट उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !