Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सड़क हादसे में मृतकों के आश्रित को 3 लाख रुपए की राशि का चैक सौंपा

सवाई माधोपुर जिले के ग्राम बोदल फोरेस्ट चौकी के पास कल मंगलवार को सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज बुधवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, एसपी सुनील कुमार बिश्नोई और खंडार विधायक अशोक बैरवा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना मृतक परिवार के आश्रित तैयब खान पुत्र हुसैन खान निवास ग्राम जेतपुर मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख रुपए की राशि का चैक दिया।

 

Handed over a check of Rs 3 lakh to the dependents of the deceased in a road accident in sawai madhopur

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने पीड़ित परिवार को अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने की भी बात कहीं। इस मौके पर खंडार उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी, डीएसपी अनिल डोरिया, तहसीलदार खंडार, एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बता दें मृतक बाइक से अपने गांव से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी दौरान टोंक चिरगांव हाइवे पर बोदल पुलिया के पास पट्टियों से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें जैतपुरा निवासी पति-पत्नी तौहीद, भूरी उर्फ तरमीना बानो पत्नी तोहिद और मां मेमना बानो की मौके पर ही मौत हो थी।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Path cleared for UCC in Rajasthan, several major decisions taken by the Cabinet, including on tree cutting in rajasthan Vikalp Times

राजस्थान में UCC का रास्ता साफ, पेड़ों की कटाई सहित कैबिनेट में हुए कई बड़े फैसले

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज 13 अगस्त 2026 को हुई राजस्थान मंत्रिमंडल …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !