Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण हेतु ई-रिक्शा किए वितरित 

ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा वितरित किए जा रहे। इसी क्रम में पंचायत समिति सवाई माधोपुर द्वारा आज बुधवार को ग्राम पंचायत खिलचीपुर और ग्राम पंचायत करमोदा के राजस्व गांव करमोदा और मथुरापुर को घर-घर कचरा एकत्रित करने के लिए ई-रिक्शा (ऑटो टीपर) विकास अधिकारी समय सिंह द्वारा दिए गए। सभी ई-रिक्शा अब घर-घर से कचरा एकत्रित करेंगे।

 

जिससे क्षेत्र में साफ सफाई होगी।विकास अधिकारी द्वारा विधिवत ई-रिक्शा का पूजन किया गया। इस दौरान गाड़ी चालक को माला पहनाकर चाबी सौंपी गई। इस दौरान विकास अधिकारी ने कहा की इससे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को सफल बनाने में ई-रिक्शा कारगर साबित होंगे।

 

E-rickshaw distributed for under Swachh Bharat Mission in sawai madhopur

 

इनके द्वारा अब घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाएगा और लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा की गंदगी व कचरे को सड़क पर नहीं डाले, ताकि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम सफल हो सके।

 

उन्होंने कहा की अभी दो ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा आए है लेकिन शीघ्र ही अन्य ग्राम पंचायतों में ई -रिक्शा की व्यवस्था होने से सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक प्रभारी बृजलाल मीना, सहायक विकास अधिकारी एवं ब्लॉक समन्वयक दयानंद गर्ग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !