Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीईओ ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, अजनोटी ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज बुधवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत अजनोटी व पंचायत समिति मलारना डूंगर की भाड़ौती, खिरनी, मलारना चौड़ व भारजा नदी ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित ग्राम पंचायत कार्यालय के रिकॉर्डो की जांच की एवं कमियों की पूर्ति करने एवं कार्यों में प्रगति बढ़ाते हुए समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अजनोटी ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन लाल बैरवा को जार्चशीट देने के आदेश दिए। वहीं अजनोटी ग्राम पंचायत में मनरेगा के सात रजिस्टरों, इन्सपेंशन रजिस्टर, पीएम आवास लाभार्थी रजिस्टर व ग्राम पंचायत प्रोफाइला की जांच की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों की स्थिति जानी।

 

CEO inspected gram panchayats in sawai madhopur

 

इसके साथ ही उन्होंने मनरेगा में आधार सिडिंग की प्रगति बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत सोख्ता गड्ढ़ों की संख्या में बढ़ोतरी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खिरनी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास नहीं बनाने वाले सात लाभार्थियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज करवाने को कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनान्तर्गत सामुदायिक शौचालय, मैजिक पिट, व्यक्तिगत शौचालयों का निरीक्षण किया।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एसबीएम योजना के तहत खिरनी ग्राम पंचायत में दो कचरा संग्रहण केन्द्र बनवाने व घर-घर से कचरा एकत्रिकरण के लिए दो ई-रिक्शा लेने के लिए निर्देश दिए। मलारना चौड़ में श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ जमा होने व ग्रामीणों द्वारा अपील करने पर विकास अधिकारी को रास्ते की साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये।

 

इसी प्रकार भारजा नदी में आम रास्ते कीचड़ से सराबोर होने की स्थिति को देखते हुए साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान डीपीसी बलवन्त सिंह, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत समिति कार्यालय के सहायक अभियंता, प्रभारी अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, जेटीए आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !