शिक्षा मंत्री के ओएसडी सतीश कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। ओएसडी ने सीनियर सैकंडरी स्कूल अड़ीला, महात्मा गांधी स्कूल कापरेन स्टेशन, देईखेड़ा व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलगंज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के खिलाफ खिलाफ नोटिस देकर एसीबीईओ के.पाटन को कार्यवाही के निर्देश दिये बताए। साथ ही अच्छी व्यवस्थाओं के लिए शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ाया। निरीक्षण में भरतपुर संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी बैरवा, खंडार सीबीईओ राजेंद्र मीणा, कोटा एसीबीईओ रामचरण मीणा साथ रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया