Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदाताओं को घर-घर जाकर किया जा रहा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण

आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण किया जा रहा है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र मिथलेश मीणा ने तिरूपति विहार, अशोक विहार, सेक्टर-1 के क्षेत्रों में भ्रमण कर बीएलओ द्वारा वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड की वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार के प्रयोग की अपील भी की। मिथलेश मीणा ने बताया कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 326 मतदान केंद्रों पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियों एवं मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण मतदाताओं को किया गया। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी दी गई साथ ही मतदान दिवस पर मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं यथा पानी, छाया, रैम्प आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Voter information slips and voter guides are being distributed door-to-door to voters.

 

वहीं, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, हवामहल विधानसभा क्षेत्र डॉ. सरिता शर्मा ने भी क्षेत्र में मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क किया एवं वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सहित चुनाव कार्यों में नियोजित अन्य कार्मिकों को सभी मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र हवामहल में शुक्रवार से रविवार तक प्रथम चरण में 285 मतदाताओं द्वारा होम वोटिंग की गई। अनुपस्थित मतदाताओं की होम वोटिंग द्वितीय चरण में करवाई जाएगी। रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्र पर आओ बूथ चले अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एप्लीकेशन को डाउनलोड और हैंड्स ऑन करवाया गया। इस दौरान हवामहल एईआरओ हरदयाल सिंह, पार्वती सोनी एवं विजय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !