Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस और BAP में हुआ गठबंधन, नामांकन वापस लेंगे कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद डामोर 

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। इसके लिए पहले चरण का मतदान आगामी 19 अप्रैल को तो दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर सोर से लग रही है। ऐसे में कांग्रेस ने बांसवाड़ा सीट पर जीत के लिए नई रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने भारतीय आदिवासी पार्टी यानी (BAP) के साथ इस सीट पर गठबंधन कर लिया है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। रंधावा ने ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस आगामी चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र और बागीदौरा विधानसभा के उपचुनाव में करेगी। भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।” हालांकि पहले भी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होने की चर्चाएं थी।

 

कांग्रेस ने उतार दिया था अपना उम्मीदवार

कांग्रेस ने इस सीट से अरविंद डामोर को मैदान में उतारा था। उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। लेकिन अब कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेंगे। इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीया और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी राजकुमार रोत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

 

राजकुमार रोत ने नामांकन रैली में दिखाई ताकत

बता दें भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) प्रत्याशी राजकुमार रोत ने अपनी नामांकन रैली में ताकत दिखाई थी। हर कोई नामांकन रैली मे आई भीड़ को देख चकित रह गया था। राजस्थान ही नहीं दिल्ली तक इस नामांकन रैली की चर्चाएं हो रही है। सियासी जानकार मान रहे हैं इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय को राजकुमार रोत कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी वापस ले लिया। वहीं बागीदौरा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी कांग्रेस ने बाप को समर्थन दे दिया है।

 

Congress and BAP form alliance on Banswara seat

 

राजकुमार रोत ने मांगा था समर्थन

बांसवाड़ा सीट से BAP के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने ट्वीट कर कांग्रेस से समर्थन मांगा था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि देश और संविधान बचाने की लड़ाई में सभी को साथ आना जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन अपना उम्मीदवार उतार दिया था

 

राजस्थान में 3 सीटों पर हुआ गठबंधन

राजस्थान में इस बार कांग्रेस 3 सीटों पर गठबंधन कर रही है। सीकर, नागौर के बाद डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। नागौर में आरएलपी, सीकर में माकपा और बांसवाड़ा सीट पर BAP के साथ गठबंधन हो गया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !