राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां का गत सोमवार को संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग भरतपुर संभाग रामखिलाडी बैरवा एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर व एसीबीईओ रामप्रसाद शर्मा द्वारा विद्यालय संबलन के लिए अवलोकन किया गया। विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई जाने पर शिक्षाधिकारियों ने संतोष जताया। इस दौरान स्थानीय अध्यापक मुफीद अली ने शिक्षाधिकारियों को विद्यालय क्रमोन्नति के बाद कक्षाकक्ष अभाव के चलते कक्षाओं के संचालन में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। इस पर शिक्षाधिकारियों ने शीघ्र व्यवस्था करवाने का भरोसा दिया।

विद्यालय संस्था प्रधान कल्याण लाल कोली ने बताया की निरीक्षण के दौरान कोई खामी नहीं पाई गई। सभी व्यवथाएं दुरुस्त पाई गई। मिड डे मील भी गुणवक्ता पूर्ण मापदण्डनुसार पाया गया। संयुक्त निदेशक ने विद्यालय निरीक्षण पंजिका में टिप्पणी की है की स्थानीय परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई, मिड डे मील निर्धारित मीनू अनुसार तैयार होना पाया गया। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ राजकीय दायित्व का निर्वहन हुए करते पाए गए। इस दौरान सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया