Saturday , 7 March 2026
Breaking News

शिक्षा अधिकारियों ने जिले को प्रथम रैंक पर लाने का जताया संकल्प

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि दिए गए लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति की जाए। कोरोना के कारण लम्बे समय तक विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हुई है। अब अतिरिक्त मेहनत कर इस गैप को पूरा करने का प्रयास करें लेकिन इस को भी ध्यान में रखें कि बच्चे स्ट्रेस में न आयें। उन्हें खेल-खेल में सिखाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए गहन मंथन किया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारियों ने जिले को प्रदेश में प्रथम रैंक पर लाने के लिए संकल्प जताया तथा एक्शन प्लान के अनुसार कार्य करने की बात कही।

 

कलेक्टर ने सीडीईओ से कहा कि जिन बिन्दुओं में जिला पीछे चल रहा है, उनमें माइक्रो मेनेजमेंट प्लान तैयार कर उन कमियों को दूर करने का प्रयास करें। जिला रैंकिंग के बिंदुओं में पिछड़ने पर सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को विशेष प्रयास कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए जिला स्तर से प्रत्येक ब्लॉक के लिए मॉनिटरिंग एवं संबलन अधिकारी लगाने के निर्देश दिए तथा कहा कि संबलन अधिकारी सभी सीबीईओ के साथ मिलकर ब्लॉक में शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करें। बैठक में स्माइल-3 की प्रगति समीक्षा करते हुए न्यून प्रगति वाले ब्लॉक के अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा कर जिले की स्थिति को सुधारने के निर्देश दिए।

 

Education officers resolved to bring the district to the first rank

 

 

किचन गार्डन विकसित किए जाए:- कलेक्टर ने विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के किचन गार्डन में जैविक खाद का उपयोग करते हुए बालकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली सब्जियां पैदा कर उन्हें मिड-डे मील में उपयोग करें।

 

मिड डे मील का समय पर एवं पूरा वितरण हो:- कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए आने वाले मिड डे मील का समय पर उठाव एवं वितरण किया जाए। जिन विद्यालयों में पोषाहार नहीं पहुंचा है, वहां पहुचाया जाए। विद्यालयों में पोषाहार का खाद्यान्न तोलकर पूरा लिया जाए। उन्होंने कॉम्बो पैक के वितरण की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने न्यूट्री पोषण योजना के तहत किचन गार्डन विकसित किए जाने के संबंध में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।

 

 

बैठक में सीडब्लूएसएन का चिन्हीकरण एवं नामांकन अपडेशन, नेशनल अचीवमेंट सर्वे की प्रगति, बालिका शिक्षा की योजनाओं एवं केजीबीए स्कूलों/छात्रावासों के संचालन के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में सीडीईओ मिथलेश शर्मा, डीईओ माध्यमिक नाथूलाल खटीक, सहायक निदेशक रमेश चंद मीना, सभी सीबीईओ, एडीईओ चंद्रशेखर जोशी, मंजू जैन सहित अन्य अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे तथा शिक्षा रैंकिंग सुधारने के लिए सतत प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !