जिले की सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद के पार्षद पद के लिए हुए चुनावों की मतगणना के बाद जारी परिणामों के बाद अब नगर परिषद सभापति पद के लिये 14 दिसम्बर को लोक सूचना जारी होगी।

जानकारी के अनुसार 14 और 15 दिसम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 16 दिसम्बर को सुबह साढ़े 10 बजे से होगी। 17 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 17 दिसम्बर को ही चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। सभापति के लिये मतदान 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। उप सभापति का चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। इसी दिन सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी, 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे, साढ़े 11 बजे से इनकी संवीक्षा शुरू होगी तथा अपरान्ह 2 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। मतदान का समय अपरान्ह ढाई बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया