सवाई माधोपुर के खंडार कस्बे में एक बड़ा हादसा टल गयाl दरअसल एक पिकअप खंडार से सवाई माधोपुर जा रही थी जो कबाड़ी के समान से खचा-खच भरी हुई थीl रोड़ को पार करते समय झूलते हुए बिजली के तार पिकअप के बोनट में उलझ गएl जिससे बिजली का पोल पिकअप पर आ गिराl

गनीमत यह रही की उस समय बिजली सप्लाई बंद थीl जिससे पिकअप चालक व हैल्पर बाल बाल बच गएl
घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गएl कुछ देर बाद बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गएl ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाई बताईl उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को कई बार शिकायतें करने के बाद भी वह समस्या को अनदेखा कर देते हैंl
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया