जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सवाईमाधोपुर (मॉडल कॅरियर सेन्टर) द्वारा 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक राजकुमार मीना ने बताया कि शिविर में INNOVISION LIMITED द्वारा Security Guards, security supervisors, Helper, Operator पद के लिए चयन किया जाएगा।

शिविर में 18 से 45 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते है। न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी शिविर में भाग लेने के लिए अपना रेजूम, पासिंग मार्कशीट एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आवें। साथ ही शिविर में मॉडल करियर सेन्टर के मोहम्मद सरफराज उस्मानी द्वारा करियर मार्गदर्शन एवं नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया