Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोतवाली थाना पुलिस ने फा*यरिंग करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

कोतवाली सवाई माधोपुर थाना पुलिस ने फा*यरिंग करने के दो आरोपियों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रवि रैगर पुत्र राधेश्याम एवं महेन्द्र पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी प्रमेन्द्र कुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Kotwali police station arrested two accused of firing in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम द्वारा आर्म्स एक्ट में आरोपी रवि रैगर पुत्र राधेश्याम निवासी जटाशंकर महादेव मन्दिर के पास रेल्वे कॉलोनी और महेन्द्र पुत्र रामसिंह निवासी लहसाडीया अलीगढ़ जिला टोंक को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों कि तलाश में जुटी है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार गत 29 सितंबर 2023 को वाहिद उर्फ बल्लू पुत्र पीरूद्दीन निवासी रेल्वे कॉलोनी शिव मन्दिर के पीछे ने थाने में रिपोर्ट पेश की कि गत दिनांक 29 सितंबर 2023 को रात्री 11:30 से 12:00 बजे को मैं मेरे घर पर कमरे में बैठा हुआ था तो मेरे मकान मे अचानक विक्की नाई पुत्र गिर्राज सेन, अशोक विहारी पुत्र शिव विहारी, रवी वर्मा, नरेन्द्र महावर, महेन्द्र मीना मेरे मकान मे घुस कर मेरे कमरे में आ गये और मेरे को धमकाने लगे एवं मेरे ऊपर ह*थियार से फा*यर कर दिया। जिसकी गोली मेरे पैरों के बीच से निकल गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक सोसाईलाल, सचिन कांस्टेबल एवं सुरज्ञान कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !