औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठींगला सवाई माधोपुर में सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात में आईटीआई पास अभ्यर्थियों की भर्ती करने के लिए रोजगार कैंपस मेले का आयोजन 24 जनवरी मंगलवार को किया जाएगा। आईटीआई के प्राचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंपस में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, ऑटोमोबाइल एवं अन्य तकनीकी ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की फोटोप्रति, आधार कार्ड और पेनकार्ड के साथ भाग ले सकते हैं।

भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का कैंपस में सुबह 9 बजे उपस्थित होना आवश्यक है। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच कर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 24 वर्ष होनी आवश्यक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया