Saturday , 5 September 2026
Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया कुण्डलपुर के बड़े बाबा का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

बामनवास:- सकल दिगम्बर जैन समाज ने आज शुक्रवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर आदिनाथ भगवान का अभिषेक और शान्तिधारा करने का सौभाग्य सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन को प्राप्त हुआ। सभी श्रावक -श्राविकाओं ने सुनील जैन के निर्देशन में ऋषभ देव भगवान की विशेष पूजन, शास्त्र स्वाधाय किया गया।

 

 

Moksha Kalyanak Mahotsav of Bade Baba of Kundalpur celebrated with enthusiasm in bamanwas sawai madhopur

 

 

इस अवसर पर प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि भगवान ऋषभ देव जैन धर्म के प्रथम श्रवण, पहले राजा, असी (सैनिक कार्य), मसीह (लेखन कार्य), कृषि, ज्योतिष व्यापार, कला एवं शिल्प कारीगर के प्रतिपादक थे l उन्होंने दुनिया को सभी प्रकार के कार्यों में मार्गदर्शन प्रदान किया। इन्हे ऋषभनाथ, आदिबह्मा, वृषभदेव, आदिनाथ आदि नामो से भी जाना जाता है। इनके पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारतवर्ष पड़ाl

 

 

 

इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज पिपलाई ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा वेब मिडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक मामलात कैबिनेट एवं राज्यमंत्री तथा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याण महोत्सव पर नए सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने की मांग की है। इस अवसर पर रमेश जैन, मुकेश जैन, विनोद जैन, आशु जैन, सुमनलता जैन, आशा जैन, रजनी जैन, ललिता जैन, सपना जैन, राजुल जैन, जिनेन्द्र जैन, एकता जैन सहित कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !