प्रशासन गांव के संग अभियान ग्रामीणों को दे रहे है खुशी
प्रशासन गांव के संग अभियान में कई स्थानों पर वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को हटाने से लोगों के लिए शिविर उपयोगी एवं खुशी देने वाले साबित हो रहे है। मलारना डूंगर पंचायत समिति के बिच्छीदोना गांव में आज मंगलवार को आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान में उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस की टीम ने उपस्थित रहकर लगभग 800 मीटर आबादी के रास्ते से अतिक्रमण ध्वस्त करवाकर रास्ता खुलासा किया। उपखंड अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि शिविर में लोगों द्वारा मैने रास्ते पर अतिक्रमण की परेशानी बताई गई।

इस पर प्रशासन द्वारा टीम बनाकर आबादी रास्ते में मैन रोड़ से स्टेशन मास्टर के घर तक लगभग आठ सौ मीटर तक रास्ते से जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटने से जहां ग्रामीणों की राह आसान हो गई, वहीं रास्ता खुलासा होने से ग्रामीणों ने शिविर आयोजन के लिए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया