Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बजट घोषणाओं के कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें : एसडीएम

एसडीएम उपेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपखंड अधिकारी ने योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में राज्य सरकार द्वारा उपखंड क्षेत्र में की गई बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

 

जल जीवन मिशन के तहत उपखंड क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई और चल रहे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। बैठक में उपखंड अधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा सीमा ज्ञान और अतिक्रमण के लम्बित मामलों का अविलम्ब नियमानुसार निस्तारण किया जाए, साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण भी तय समय सीमा में करें। आमजन को इस संबंध में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।

 

Ensure the progress of works of budget announcements - SDM

 

चिकित्सा विभाग से जुड़े कर्मचारियों द्वारा चिरंजीवी योजना के अंतर्गत लोगों को ज्यादा से जागरूक करने का कार्य उपखंड क्षेत्र में किया जाए और लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक लोगों को इस योजना का फायदा मिल सके, साथ ही आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड के ई केवाईसी कार्य में प्रगति लाने के संबंध में भी तेजी से कार्य किया जाए।

 

बैठक में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों में अविलम्ब नियमानुसार कार्यवाही करने एवं एसएसआर के सम्बंध में कम प्रगति वाले कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लॉक स्तरीय बैठक में तहसीलदार सुरेश जैन, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !