Sunday , 8 March 2026
Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से महिला संगोष्ठी में दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र श्यामपुरा में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्यूरो के नेमीचंद मीणा ने पर्यावरण के विभिन्न घटकों की जानकारी देते हुए बताया कि मानव द्वारा अपने हितों के लिए लगातार पृथ्वी के संसाधनों का दोहन करने के कारण होने वाली क्षति को रोकने और पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई।

 

मनुष्य ने हमेशा अपने विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का प्रयास किया है। इसके लिए विश्व के सभी देशों ने सभी देश अपनी प्रगति के लिए प्रकृति के संसाधनों का बहन कर रहे हैं। जिसका परिणाम है कि प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हम अपने सुख सुविधाओं के लिए अधिकाधिक पेट्रोलियम जैसे पदार्थों का उपयोग करते रहे हैं।

 

Environment protection oath administered by Central Bureau of Communications in women's seminar

 

घर को वातानुकूलित रखने के लिए एसी का उपयोग करते हैं जिससे प्रदूषण को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं जिससे पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। यदि इसे अभी भी कम नहीं किया तो मानव सभ्यता को नष्ट होने में अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डालते हुए यूज एंड थ्रो की प्रक्रिया को छोड़कर रीसायकल की प्रक्रिया को अपनाने वर्षा जल संचयन प्रणाली जैविक खाद और जहां भी संभव हो पेड़ पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत श्यामपुरा की सरपंच काली देवी, पंचायत सचिव चंद्रकला गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता मीणा, पार्वती बैरागी, केसंती मीणा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर महिलाओं ने पौधरोपण किया तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता महिलाओं को ब्यूरो की ओर से ग्राम पंचायत श्यामपुरा की सरपंच काली देवी के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !