शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में 26 नवम्बर आज शनिवार को संविधान दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) मूंडला, जयपुर द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता-2022 का विषय “राष्ट्र की एकता एवं अखंडता में डॉ. अंबेडकर का योगदान है।

प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. रामलाल बैरवा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से पुस्तकालय भवन दक्षिण परिसर में किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी भाग लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया