राज्य सरकार द्वारा कोरोना जन-आन्दोलन अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर की टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि शहरी क्षेत्र आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड, अस्पताल एरिया, ठिंगला, आदर्श नगर, बाल मंदिर काॅलोनी, महाराणा प्रताप काॅलोनी आदि क्षेत्र में फेस मास्क, पोस्टर, स्टीकर आदि वितरित किये गये।

अभियान के तहत नगर परिषद के अधिशासी अभियन्ता राकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजप्रताप सिंह राणावत, लेखाकार तारासिंह गुर्जर, सहायक अभियंता नीलम कोठारी, कनिष्ठ अभियंता मनोज मीना, सीमा मीना तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के रजनीश शर्मा, अनीता गर्ग, ब्रजराज शर्मा, दीपिका चौहान, एनयूएलएम जिला प्रबंधक प्रियंका पाठकए रामेन्द्र कुमार शर्मा आदि कर्मचारी तथा अधिकारियों के द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों वार्ड तथा स्थानीय बाजार में फेस मास्क वितरित करते हुए आमजन को कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया