फर्जी एसीबी अधिकारी को किया गिरफ्तार

फर्जी एसीबी अधिकारी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शाबाद निवासी महू कलां को किया गिरफ्तार, गंगापुर सदर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा की टीम ने की कार्रवाई, इसकी शिकायत मिली थी एसीबी मुख्यालय को, आरोपी ने अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाया हुआ था एसीबी का लोगों, साथ ही खुद के नंबर को एसीबी हेल्पलाइन के लिए कर रखा था प्रचारित, जिले के कार्मिकों को एसीबी की कार्रवाई करने की धमकी की भी बात आई है सामने, मामला दर्ज करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का करता था काम, एसपी सुधीर चौधरी और एसीबी एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने शिकायत का किया सत्यापन, आरोपी के ठिकानों पर दी जा रही है दबिश, एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में कार्रवाई, गंगापुर सिटी क्षेत्र का है मामला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया