शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया पर आज गुरुवार को संस्था पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का विदाई समारोह का आयोजन किया गया l
समारोह के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर संदीप शर्मा, विनोद शर्मा पब्लिक हेल्थ मैनेजर और अरविंद गुप्ता कोविड-19 टीकाकरण प्रभारी द्वारा संस्थान पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर गरिमा शर्मा, निरमा मीणा ,बबलू सिंह महावर, बुद्धि प्रकाश सैनी और कोविड-19 टीकाकरण में सहयोग करने वाले कार्मिक पायल अग्रवाल को कोविड-19 महामारी में श्रेष्ट कार्य करने हेतु प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कियाl

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने बताया कि उक्त कार्मिकों के द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की विजिट करने और डोर टू डोर सर्वे करने में अहम योगदान रहा l इस दौरान यूपीएचसी बजरिया के सभी कार्मिक उपस्थित रहे l
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया