चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी राहुल सैनी का स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की उपस्थिति में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने राहुल सैनी को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर विदा किया।.
कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना कार्य पूरे मनोयोग से करना चाहिए। उन्होंने राहुल सैनी द्वारा चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी रहते हुए किए गए कार्याे की सराहना करते हुए उन्हें योग्य एवं निष्ठावान अधिकारी बताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम सवाई माधोपुर कैलाश चंद्र, एडीएम गंगापुर नवरतन कोली एवं अन्य उपखंड अधिकारियों ने सैनी के कार्याे की सराहना करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को हर समय सीखने के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस मौके पर राहुल सैनी ने सवाई माधोपुर जिले एवं चौथ का बरवाड़ा के लोगों सराहना की। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार आदि भी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
