जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम हलोंदा में खेत पर कृषि कार्य करते समय सर्प के काटने से एक किसान की मौत हो गई। भाजपा नेता हरफूल बैरवा ने बताया कि कमलेश बैरवा पुत्र रामनारायण बैरवा उम्र 42 वर्ष 12 अगस्त गुरूवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया।

इस पर ईलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया लेकिन वहाँ से रैफर कर दिया। इस दौरान कमलेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शुक्रवार को डाॅ. शिशिर बैरवा ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। भाजपा नेता ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी सहायता के लिए प्रयास करने की बात कही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया