Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदान केंद्र के रास्ते में भरा दो-दो फुट पानी

आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी के मद्देनजर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव कहार के बूथ संख्या 62 व 63 पर मतदान के लिए जाने वाले रास्ते पर लगभग 2 फुट के करीब पानी भरा हुआ है। पानी से लगभग 100 मीटर का रास्ता विरुद्ध है, जिससे एक और जहां विद्यालय में विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों का आना जाना बाधित है, वहीं आगामी चुनाव में पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा बल वाहनों और मतदाताओं के मतदान के लिए पहुंचने में बड़ी परेशानी आने वाली है। जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र 62 व 63 अति संवेदनशील श्रेणी में आता है जहाँ जनवरी 2020 में हुए सरपंच चुनाव के दौरान ईवीएम मशीन को लूट लिया गया था। उसी के तहत आठ व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे और लगभग 150 लोगों की अब भी गिरफ्तारी वांछित है।

Two feet of water filled on the way to the polling station

ऐसी स्थिति में मतदान केंद्र पर यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसको संभालना सुरक्षाबलों के लिए कठिनाई का कारण बन सकता है। मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेंद्र पुरी ने आज शुक्रवार को मतदान केंद्र का दौरा किया और सारी स्थिति से तहसीलदार मलारना डूंगर को अवगत करवाया। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रधानाध्यापक राकेश सांभरिया को मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। मतदान केंद्र के बूथ संख्या 62 पर 774 व 63 पर 662 मतदाता हैं। मतदान केंद्र का रास्ता बहुत ही खराब होने से बुजुर्ग एवं महिला मतदाता आखिर मतदान केंद्र पर कैसे पहुंच पाएंगे और ऐसी स्थितियों में मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है।

इनका कहना है :-

यह विषय मेरे संज्ञान में आ गया है और संबंधित को सूचित करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई जाएगी – कृष्ण मुरारी मीणा (तहसीलदार मलारना डूंगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !