Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दीनदयाल अन्त्योदय शहरी आजीविका मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के शहरी बीपीएल परिवारों के लिए संचाजित योजनाओं एवं स्वरोजगार घटक के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन तथा इनके बैंक लिंकेज की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने बैंकर्स से मानवीय संवेदना रखने हुए स्वरोजगार के लिए भेजी गई पत्रावलियों का समय पर निस्तारण करने तथा स्वीकृत राशि संबंधित के बैंक खाते में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

Progress review meeting of Deendayal Antyodaya Urban Livelihood Mission held

बैठक में स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रति समूह दिए जाने वाली दस हजार रूपए की आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाने वाले रिवोल्विंग फंड के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार शहरी निराश्रितों के लिए संचालित आश्रय स्थल में सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए। बैठक में कौशल प्रशिक्षण एवं नियोजन, शहरी पथ विक्रेताओं को दी जाने वाली सहायता राशि एवं सर्वे के अनुसार 1642 लोगों को लाभांवित किए जाने के बारे में जानकारी दी गई। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में हुई प्रगति के बारे में शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रतिभा पाठक, रामेन्द्र शर्मा ने जानकारी दी। बैठक में बैंक प्रतिनिधि एवं एलडीएम भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !