Saturday , 5 September 2026
Breaking News

किसानों को अधिक से अधिक करें लाभान्वित

किसान प्रधानमंत्री रबी फसल बीमा योजना में बीमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है। इसके लिए बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गाे जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोलफ्री नंबर 18002660700 के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जानकारी दे। ये बात जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित फसल बीमा योजना एवं जिला स्तरीय समिति की बैठक में उपस्थित कृषि एवं बैंक के अधिकारियों से कही।

Farmers should benefit more and more
बैठक में जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री रबी फसल योजना के तहत गेहूं, सरसों, चना, धनिया एवं मसूर की फसल को बीमा के लिए अधिसूचित किया गया है। इसके तहत किसानों को गेहूं, सरसों, चना एवं मसूर में बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत एवं धनिया में पांच प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। प्रधानमंत्री रबी फसल बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2019 रखी गई है। योजना में ऋणी कृषक (अनिवार्य आधार पर), गैर ऋणी कृषक एवं बंटाईदार कृषक बीमा करवा सकते है। कृषक इसके लिए अपना आधार कार्ड एवं नवीनतम बुआई सूचना संबंधित बैंक को उपलब्ध करवाएं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि बीमित किसानों को प्रधानमंत्री रबी फसल योजना में प्राकृतिक आपदा या अन्य कारण से फसल में खराबा होने की स्थिति में अधिकृत बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गाे जनरल इंश्योरेंस कंपनी के टोलफ्री नंबर 18002660700 पर 72 घंटे में तथा लिखित में अपने बैंक, बीमा एजेंट के माध्यम से अथवा कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में सात दिवस में सूचना देनी होगी।
फसल बीमा में जिले के लिए अधिसूचित फसलों में गेहूं की बीमा राशि प्रति हेक्टेयर के लिए बीमित राशि 70 हजार 500 एवं प्रीमियम 1057 रूपए 50 पैसे, सरसों के लिए बीमा राशि 48 हजार एवं प्रीमियम 720 रूपए, चना में बीमा राशि 44 हजार 700 एवं प्रीमियम 670 रूपए 50 पैसे, मसूर की बीमा राशि 39 हजार 750 एवं प्रीमियम 596 रूपए 25 पैसे, एवं धनिया की फसल के लिए 65 हजार 825 व प्रीमियम 3291 रूपए 25 पैसे प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा।
बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, कृषि उप निदेशक पी.एल.मीना, सहायक निदेशक कृषि चंद्रप्रकाश बडाया, परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह, बीमा कंपनी के कुश बब्बर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !