Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लायन्स क्लब ने बच्चों को वितरित की जर्सियां

लायन्स क्लब गंगापुर सिटी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोटिया में बच्चों को जर्सी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव प्रकाश गोदारा रहे।

Lions Club distributed jerseys children
इस अवसर पर गोदारा ने लायन्स क्लब एवं गंगापुर सिटी की पीड़ित मानव की सेवा करने के जज्बे की तारीफ करते हुऐ लायन्स क्लब द्वारा किये जाने वाले ब्लड डोनेशन, विकलांग शिविर, नैत्र शिविर, डायबीटिज, ब्लड प्रेशर शिविर आदि सामाजिक कार्यों की सराहना की।
लायन्स क्लब के प्रान्तीय एडिशनल सैकेट्री लायन दिनेश सिहंल पत्रकार ने कहा कि लायन्स क्लब विश्व के 218 देशों में 17 लाख लायन सदस्यों के माध्यम से पीडित मानव की सेवा कर रहा है। और संस्था को सामाजिक कार्यो में 104 वर्ष पूर्ण करने का गौरव प्राप्त है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सांखला ने लायन्स क्लब द्वारा विद्यालय में जर्सी वितरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बाबूलाल गुर्जर ने किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अनुज शर्मा, लायन्स क्लब की चतुर्थ उपाध्यक्ष लायन रीना पल्लीवाल, जोन चैयरपर्सन लायन दीपिका सिंहल, राधेश्याम विजयवर्गीय, शिवरतन अग्रवाल, महेन्द्र दीक्षित, अवध बिहारी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कमलेश गुप्ता सह संयोजक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एकाउन्टेट, सत्यनारायण पटवारी, विजय ठाकुरिया, क्लब के कोषाध्यक्ष वेद शर्मा, क्लब के सचिव दीनदयाल गुप्ता बीओबी वाले लायन्स क्लब डायमण्ड की अध्यक्ष लायन सरिता बंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !