कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में उर्वरक वितरण के आदेशों की अवहेलना करने एवं कृषकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक विक्रय करने संबंधी अनियमितता पर अनुज्ञापन प्राधिकारी रामराज मीना ने आदेश जारी कर मैसर्स जैन खाद बीज भण्डार भगवतगढ़ का उर्वकर अनुज्ञा पत्र अग्रिम आदेशों तक निलंबितकिया है।

उन्होंने फर्म को निर्देशित किया है कि निलम्बन के दौरान किसी प्रकार के उर्वरक का क्रय विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही स्पष्टिकरण 7 दिवस में व्यक्तिशः उपस्थित होकर उर्वरक व्यवसाय से संबंधित फर्म का रिकॉर्ड प्रस्तुत करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया