Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 6 दिसम्बर को

जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2018 सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण 6 दिसम्बर को दो चरणों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में सम्पन्न होगा।

Final training polling parties Assembly Election 2018 Rajathan MLA Politics
जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. पवन ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गंगापुर एवं बामनवास के लिए नियुक्त मतदान दल प्रातः 9 बजे पहुंचेंगे। इसी तरह सवाई माधोपुर एवं खण्डार के मतदान दल दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि काउण्टर नम्बर एक से ईवीएम, मतपत्र अधिकार पत्र, ग्रीन पेपर सील, एवं पिंक पेपर सील, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां, मतदान केन्द्रों की सूची से संबंधित भाग की प्रति, स्पेशल टैग, सुभिन्नकारी चिन्ह सील, ईवीएम की स्ट्रिप सील एवं पीठासीन अधिकारी की डायरी सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउण्टर 2 पर मतदान दलों को चुनाव सामग्री, किट बैग के रुप में वैधानिक फॉम्र्स एवं प्रपत्र, वैधानिक लिफाफे, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध करवायी जावेगी। काउण्टर 3 पर भुगतान एवं लेखा संबंधी कार्य किया जायेगा। जिसके माध्यम से मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी को मतदान हेतु एकमुश्त राशि तथा यात्रा भत्ता का अग्रिम भुगतान किया जावेगा। काउण्टर 4 पर रूट चार्ट की प्रति मतदान केन्द्र का ले आउट प्लान, पथ प्रदेशकों के नाम एवं मोबाईल नम्बरों की सूची उपलब्ध कराई जायेगी। चुनाव कार्यो पर नियुक्त किये गये कर्मचारियों के डाक मत पत्र विधानसभा वार एकत्रित किये जायेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !