जोलंदा पंचायत के महेश्वरा गांव के दयाराम बैरवा ने गांव की विधवा महिला को 51 सौ रूपये की सहयोग राशि देकर समाज के लोगों से भी सहयोग करने की अपील की। गौरतलब है कि 7 सितम्बर को करेल निवासी रामदास बैरवा पुत्र किशन लाल बैरवा अपने ससुराल महेश्वरा से अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव करेल जा रहा था।

इसी दौरान भाड़ौती में उसकी बाइक थ्रेसर से टकरा गई और उसकी सामान्य चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो लड़कियां व एक छोटा लड़का है। दयाराम बैरवा ने उसके घर जाकर मृतक की पत्नी व परिवार को ढांढस बंधाते हुए 51 सौ रूपये की राशि प्रदान की। वहीं समाज के युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता करने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया