शिवाड़ कस्बे के बड़े तालाब में अचानक बड़ी संख्या में मछलियों के मर*ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि केमिकल युक्त पाउडर तालाब पानी में डालने से तालाब की मछलियां म*र रही है। ग्रामीण ने बताया की तालाब के पानी में सिंघाड़े की खेती करने वाले व्यक्ति के द्वारा तालाब के पानी में केमिकल डालने की वजह से मछलियां म*र रही है।

म*री हुई मछलियों के तालाब के पानी में किनारे पर इकट्ठा होने से तालाब के पानी में बदबू आने लगी है। वहीं अवैध मछलियां पकड़ने वालों का सुबह से देर रात तक तालाब पर डेरा लगा रहता है। लेकिन इन पर प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया