Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

16 मई से पुनः प्रारंभ होगा प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर

आयोग जुटा तैयारियों में अटेंडेंस शीट पर पर होगी स्पष्ट व बड़ी फोटो, लिया जाएगा हैंडराइटिंग का नमूना
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी मई-जून में 27 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई परीक्षा-2023 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह परीक्षा 16 मई से 2 जून तक चलेगी। आयोग सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं के शुचितापूर्ण आयोजन एवं डमी अभ्यर्थियों के बैठने की किसी भी सम्भावना को रोकने के लिए आयोग द्वारा इस परीक्षा से अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग का नमूना भी अटेंडेंस शीट पर लिया जाएगा। इसी प्रकार अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थी की स्पष्ट व बड़ी फोटो प्रिंट की जाएगी ताकि परीक्षा केन्द्र पर वीक्षकों द्वारा अभ्यर्थी की पहचान पूर्णतः सुनिश्चित करते हुए डमी अभ्यर्थियों को रोका जा सके।
आयोग द्वारा जारी प्रवेश-पत्र के साथ अटेंडेंस शीट भी संलग्न होती है। इस शीट को परीक्षा केंद्र पर वीक्षक अभ्यर्थी की पहचान कर स्वयं के, केंद्राधीक्षक एवं अभ्यर्थी के हस्ताक्षर करवाकर प्रवेश-पत्र से अलग कर केन्द्र पर जमा करते हैं। परीक्षा संपन्न होने के उपरांत यह अटेंडेंस शीट परीक्षा सामग्री के साथ आयोग को भेजी जाती है।  परीक्षार्थी को अटेंडेंस शीट के निचले भाग में दिए गए स्थान पर अभिजागर की उपस्थिति में एक वाक्य लिखना होगा।
The round of competitive examinations will start again from 16th May in rajasthan
इसके पश्चात अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर कर स्वयं के द्वारा लिखे गए वाक्य की पुष्टि करेगा। आयोग द्वारा प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा के संबंध में भी विभिन्न आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अन्य सुरक्षात्मक उपायों एवं परीक्षा के सुगम आयोजन के संबंध में 9 मई 2024 को अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर, जिला कलक्टर, अजमेर व जयपुर, पुलिस आयुक्त जयपुर, पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक अजमेर व जयपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (परीक्षा प्रभारी) पुलिस आयुक्तालय जयपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस नोडल अधिकारी अजमेर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर व जयपुर तथा जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) अजमेर व जयपुर के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार विमर्श भी किया जाएगा।
27 विषयों के कुल 2033 पदों के लिए 182257 अभ्यर्थी पंजीकृत
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रकआशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत 27 विषयों के कुल 2033 पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। परीक्षा के लिए 1 लाख 82 हजार 257 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !