Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

विधानसभा आम चुनाव-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के संयुक्त नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीआरपीएफ के कमाण्डोज मय ओटोमेटिक वेपन्स संयुक्त रूप से चौथ का बरवाड़ा एवं शिवाड़ कस्बे के प्रमुख स्थानों एवं बजारों में फ्लैगमार्च निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनावी घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही जिले में धारा 144 भी लागू है। अगर कोई भी असामाजिक तत्व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अमल में लाई जाएगी।

 

Flag march taken out to conduct free, fair and fear-free elections in sawai madhopur

 

इसी प्रकार उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में मय पुलिस जाप्ते के सीआरपीएफ की कम्पनी के जवानों के साथ सूरवाल, बंधा एवं भगवतगढ़ में फ्लैग मार्च निकाला कर मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने का संदेश दिया गया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामनवास एवं उपखण्ड अधिकारी बौंली विनीता स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम प्रजावत एवं पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा के नेतृत्व में भी बौंली कस्बे के प्रमुख स्थानों पर फ्लैगमार्च निकाला गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !