Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन का कलाम रत्न अवार्ड वितरण समारोह हुआ आयोजित, पुरस्कार पाकर माता-पिता हुए भावुक

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर वतन फाउंडेशन की ओर से 15 अक्टूबर को कलाम रत्न अवार्ड वितरण समारोह रणथम्भौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पुरानी फाॅरेस्ट बुकिंग के पीछे, हाउसिंग बोर्ड रोड़ पर आयोजित किया गया।
फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि पंचायत समिति सवाई माधोपुर के सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत टॉपर्स विद्यार्थियों को डाॅ. कलाम की जयंती पर कलाम रत्न देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट विजेंद्र कसाना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस यशार्थ शेखर द्वारा की गई।

 

राजस्थान पुस्तक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश वर्मा, रणथम्भौर नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर सैयद बलीग अहमद और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रविंद्र कसाना ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य हर काल में मनुष्य में मानवता पैदा करना रहा है। शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य सामाजिक आर्थिक और सामाजिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता है इसीलिए समाज के प्रत्येक वर्ग में शिक्षा का प्रसार हम सब का दायित्व है।

 

Kalam Ratna Award distribution ceremony of Watan Foundation was organized in sawai madhopur

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यथार्थ शेखर ने कहा कि हर विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हांसिल करने के लिए अपने आप को पूर्ण ईमानदारी के साथ समर्पित करें। विशिष्ट अतिथि रमेश वर्मा ने सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता के लिए कठोर परिश्रम आवश्यक है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा ने कलाम साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभाव मनुष्य के बौद्धिक, सामाजिक एवं मानसिक विकास में बाधक नहीं हो सकता अगर वो ठान ले। टॉपर्स विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता को भी माला पहना कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों का सम्मान होता देख अभिभावक भावुक हो गए।

 

फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों का वर्ष भर का प्रतिवेदन महिला विंग की रोमा नाज द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रोफेसर रामलाल ने बताया कि वतन फाउंडेशन की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली, रामकेश मीणा, एडवोकेट दानिश खान, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, हरकचंद जैन, नरेंद्र शर्मा, नईम अख्तर, राजेंद्र जोलिया, शादाब खान, गणेश योगी, महेश योगी, आशिब राजा, विमल पांडे, सुनीता मधुकर, रजनी लक्षवाल, सावित्री बैरवा, विजयलक्ष्मी, इरफान, राजेन्द्र वर्मा, गणेश योगी आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !