सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की गंगापुर विधानसभा कमेटी का गठन जिला अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद राइन व जिला महासचिव शाहिल खान की अध्यक्षता में 12 जुलाई को किया गया।

इस दौरान शाहिल खान ने लोगों को बताया की पिछले 10 सालों से पार्टी गरीबों, दलितों, मजलूमों को इन्साफ दिलाने के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होने बताया कि गठित कमेटी में अध्यक्ष आशिफ खान, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जनरल सेक्रेट्री मोहम्मद इमरान, सेक्रेट्री मोहम्मद गुलफाम, कोषाध्यक्ष मोहसिन खान, मीडिया समीर खान बनाये गये जबकि अहसान अहमद, मगरूब खान, शाकिर राइन, शफीक खान, आदिल खान, रईस खान, इमरान खान, शाकिर खान, शाहनवाज खान, इफ्तिकार खान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया