Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले में आज मिला 1 नया कोरोना पॉजिटिव

जिले में बुधवार को कोरोना जांच के लिए गए 141 सैंपलों में से केवल 1 सैंपल पॉजिटिव दर्ज किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि अब जिले में मात्र 11 एक्टिव कोरोना केस बचे है। इन 11 एक्टिव केस में से 2 जिला अस्पताल में भर्ती है तथा शेष 9 होम आइसोलेशन में है। एक्टिव केस के संबंध में ब्लॉकवार देखें तो गंगापुर में 5, सवाई माधोपुर में 3, खंडार में 2 और बौंली में 1 एक्टिव केस है। ब्लॉक बामनवास कोरोना मुक्त हो चुका है। 1 जून से 16 जून तक की अवधि में जहां जिले में मात्र 34 पॉजिटिव केस आए, वहीं इसके ठीक 6 गुना यानि 204 पॉजिटिव रिकवर होकर स्वस्थ हो गए। इस अवधि में कुल 2815 सैंपल की जांच में केवल 1.2 प्रतिशत पॉजिटिव मिले। मई माह में जिले में कोरोना से 30 लोगों की मृत्यु हुई, राहत की बात ये रही है जून में अब तक 1 भी मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि हमारा जिला पूर्व में भी कोरोनामुक्त होकर पुनः संक्रमण की लहर का सामना कर चुका है अब पूर्ण सावधानी बररते हुए कोरोना का प्रसार शून्य करना है।

Found 1 in the district today new corona positive

इसके लिये सभी पात्र अपनी बारी आते ही वैक्सीन लगवाएं लॉकडाउन की ढील का लाभ अपनी आजीविका और अन्य महत्वपूर्ण कार्य के लिए ही उठाए बेवजह भीडभाड में न जाएं मास्क लगाकर ही घर से निकले। कलेक्टर ने बताया कि गत 26 अप्रेल से चल रहा डोर टू डोर स्वास्थ्य सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे हमें कोरोना से लडने में बड़ी मदद मिली है। इस अभियान के अन्तर्गत खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले 47349 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा किट उपलब्ध करवाया गया, उन्हें कोरोना जांच के लिए परामर्श दिया गया, उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !