बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे स्थापना दिवस सप्ताह का रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।

कार्यक्रम में सवाई माधोपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक ए.के. दुग्गल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सवाई माधोपुर क्षेत्र के कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवारजन सम्मलित हुए। इस अवसर पर गायन, नृत्य, कविता पाठ इत्यादि प्रस्तुतियां दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया