सवाई माधोपुर: राजकीय आयुर्वेद औषधालय कुश्तला में आज बुधवार को वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक के 57 बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें औषधि वितरित की गयी। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. विजय शंकर बैरवा ने बताया कि शिविर में 97 पुरुष और 34 महिला रोगियों की जांच कर आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया।
शल्य कर्म विशेषज्ञ डॉ. अंजली मीना और डॉ. तरुण मीना द्वारा पाइल्स, फिस्टुला, फिशर के 9 रोगियों की जांच कर उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. अंजली मीना द्वारा एड़ी में दर्द, पैरों में आटन, कील के 5 रोगियों का अग्निकर्म द्वारा तुरंत उपचार किया गया।
डॉ. विजय शंकर ने बताया कि शिविर में आए हुए रोगियों की बीपी, ब्लड शुगर, वजन, ऑक्सिजन लेवल की जांच निःशुल्क की गयी। शिविर में मधुमेह, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, श्वास, कास, जोड़ो के दर्द, तंत्रिका रोग, पेट के रोग, मूत्र रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, कर्ण रोग सहित विभिन्न बीमारियों के 131 रोगियों को चिकित्सा परामर्श देकर 6 दिन की दवा निःशुल्क वितरित की गयी।
शिविर का उद्घाटन उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. मीठालाल मीना और सहायक निदेशक डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। इस शिविर में कंपाउडर रामजीलाल साहू, गोवर्धन लाल गुप्ता, दिनेश वर्मा, मनोज सैनी, योग प्रक्षिशक आदित्य सिंह, मीनाक्षी शर्मा, डाबर प्रतिनिधि एस अहमद खान और शैलेंद्र गर्ग का पूर्ण सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
