महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुश्तला में 9वीं कक्षा की 77 छात्राओं को साइकिल का नि: शुल्क वितरण किया गया।
उप प्रधानाचार्य मनुदेव सिंहल ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच किशन गोपाल बैरवा के आथित्य में 77 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।

अध्यापक ओम प्रकाश मीना ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय विद्यालय में सत्र 2022-23 में 55 साइकिल और 2023 -24 में 22 साइकिल का 9वीं क्लास की 77 छात्राओं को नि: शुल्क साइकिल वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राएं खुश नजर आई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच हरगोविंद बैरवा, वार्ड पंच जगदीश वैष्णव, व्याख्याता सुरेश माली, साइकिल वितरण प्रभारी अध्यापक सचिन भारद्वाज, कनिष्ठ सहायक प्रियंका बसंल, बीसीआई कृतिक जैन, स्कूल स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया