शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन द्वारा आगामी 23 अक्टूबर 2021 को एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका पोस्टर विमोचन जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत द्वारा किया गया।
इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के विभिन्न विशेषज्ञ जिलावासियों को चित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाएंगे।

साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी की नि:शुल्क जांच की जाएगी। शिविर का आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रसेन सदन, प्रेम मंदिर सिनेमा के सामने, बजरिया सवाई माधोपुर में किया जाएगा।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल मंगल, डॉ. ममता अवस्थी, सुरेश शर्मा, मनोज पाराशर आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया