Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रशासन गांव के संग अभियान में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविरों का हुआ आयोजन

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आज मंगलवार को जिले की 6 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ। मंगलवार को शिविर सवाई माधोपुर तहसील के खिलचीपुर, चौथ का बरवाड़ा के झोपड़ा, मलारना डूंगर के बिच्छीदोना, गंगापुर के बामन बडौदा, बामनवास के डूंगरवाड़ा एवं खंडार के क्यारदा कलां में आयोजित हुए। जिले में आयोजित शिविरों में 22 विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया।

 

 

 

मलारना डूंगर के बिच्छीदोना में अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य कई कार्य मौके पर ही किए गए। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी योगेश कुमार ने पंचायत द्वारा जारी किए गए पट्टों का वितरण किया। यहां सहमति से खाते के विभाजन का कार्य करने के बाद दस्तावेज भी सौंपा गया। पंचायत समिति सवाई माधोपुर के खिलचीपुर शिविर में उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीना सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी।

 

 

 

बामनवास के डूंगरवाड़ा एवं गंगापुर के बामन बडौदा, खंडार के क्यारदा कलां एवं चौथ का बरवाड़ा के झोपड़ा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में पट्टा वितरण, रिकॉर्ड में नाम शुद्धि, मृदा कार्ड, जॉब कार्ड जारी करने के साथ ही रोडवेज के स्मार्ट कार्ड बनाए गए।

 

 

 

 

इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की टीम ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा पैंशन के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार पालनहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर स्वीकृति आदेश जारी किए गए। शिविरों में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा लोगों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई।

 

In the campaign with the village administration, the problems of the people were resolved on the spot in sawai madhopur

 

अन्य बीमारियों के लिए मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई। शिविर में बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

 

बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया। बामनवास उपखंड अधिकारी ने स्वयं बीपी की जांच करवाई।

 

शिविरों में सेल्फी पॉइंट का रहा क्रेजः-

 

प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत आयोजित सभी शिविरों में ग्रामीणों में सेल्फी के लिये बड़ा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सुजस, जन घोषणा पत्र और फ्लैगशिप योजनाओं का फोल्डर प्राप्त किया। जिन लोगों के शिविर में मौके पर काम हो गये, लगभग सभी ने सीएम सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।

 

 

 

इस प्वांइट पर क्यू आर कोड भी दर्शित है। स्कैनर एप पर इस कोड को स्कैन करने पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग कर अपलोड कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !