श्रम विभाग सवाई माधोपुर द्वारा ई-श्रम (असंगित श्रमिकों के पंजीयन) एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन के लिए 18 जनवरी, 25 जनवरी एवं 31 जनवरी को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सहायक श्रम आयुक्त सवाई माधोपुर ने बताया कि 18 जनवरी को पेट्रोल पम्प सब्जी मण्डी बजरिया सवाई माधोपुर में, 25 जनवरी को लवकुश कॉलोनी खेरदा सवाई माधोपुर एवं 31 जनवरी को अटल सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने जिले के समस्त असंगित श्रमिकों व मजदूर यूनियनों को शिविरों में पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक डायरी एवं ओटीपी के लिए मोबाइल साथ लेकर आने को कहा है। ताकि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उक्त योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया