Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में आमजन को मिल रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के अन्तर्गत मंगलवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत चेकरी एवं कुण्डेरा, बौंली की पीपलवाड़ा एवं बांस टोडरा में शिविरों का आयोजन किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि आमजन विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। शिविर के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभाार्थियों को मौके पर ही उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन भी जारी किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चकेरी में शत-प्रतिश हर घर जल पूर्ण होने पर शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच चकेरी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कुण्डेरा में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को कलेंडरों का वितरण किया गया। शिविर के दौरान पास के खेत पर ड्रॉन से नैनो उर्वरक के छिड़काव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित सभी को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में सांस्कृति एवं विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना का उठाए लाभ:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के मध्यनजर आमजन को जीवन बीमा प्रदान करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में स्टाल लगाकर आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर आमजन का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना किया गया।

 

Common people are getting benefits of public welfare schemes in Vikas Bharat Sankalp Yatra Camp

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर 18 एवं 19 जनवरी को यहां लगेंगे

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के तहत 18 जनवरी को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत मखौली में दोपहर पूर्व एवं दोबड़ा कलां में दोपहर बाद, बौंली की मामडोली में दोपहर पूर्व एवं बड़ागांव सरवर में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 जनवरी को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की छारोदा में दोपहर पूर्व एवं रांवल में दोपहर बाद, बौंली की कोयला में दोपहर पूर्व एवं गालद कलां में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !