Friday , 4 September 2026
Breaking News

जैसलमेर से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार पलटी, दो की हुई मौ*त, अचानक मवेशी आने से हुआ हादसा 

जैसलमेर से घूमकर लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौ*त हो गई। दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा जैसलमेर के पोकरण में लाठी क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार अजमेर और ब्यावर निवासी चार दोस्त जैसलमेर घूमकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसलमेर-पोकरण रोड़ स्थित पोकरण के लाठी क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के पास सोमवार सुबह 8:30 बजे सड़क पर अचानक गाय आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे पलट गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से कार को सीधा करवाया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

 

Car of friends returning from Jaisalmer overturned

 

दो दोस्तों की मौके पर ही हो गई थी मौ*त

लहूलुहान गंभीर घायल चार दोस्तों को एंबुलेंस की सहायता से लाठी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां में पुष्पेंद्र (32) पुत्र हीरा सिंह, हेमंत (35) पुत्र भगवान दास निवासी ब्यावर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजमेर निवासी घायल विवेक (43) पुत्र सोहन सिंह और राहुल (32) पुत्र उमराम को पोकरण हॉस्पिटल में रेफर किया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। वहीं मृतकों के शव पोकरण हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !