Friday , 4 September 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शौचालय के अपूर्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाएं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पंचायत समिति बौंली के सभागार में पंचायत समिति बौंली एवं मलारना डूंगर क्षेत्र के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरे करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जाने वाले शौचालय के कार्य, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी स्कीम की प्रगति तथा वाटरशेड के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायतवार प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस के तहत बनाये जा रहे शौचालय के कार्यों में गम्भीरा, जस्टाना सहित अन्य पंचायत सरपंचों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बौंली पंचायत समिति क्षेत्र में बकाया 94 शौचालय के कार्य पूरे करवाकर भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

Get the incomplete works of Prime Minister Housing Scheme and toilets completed soon

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2020-21 के बौंली ब्लॉक में अपूर्ण 971 कार्यों की पंचायतवार समीक्षा करते हुए सामूहिक प्रयासों के साथ 10 दिन में पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चकबिलोली में 78, झनून में 32, पीपलवाड़ा में 52, भूखा में 59, मकसूदनपुरा में 35, मलारना डूंगर में 111, मोरण में 37, खिरनी में 82, निमोद राठोद में 56, सांकड़ा में 81, हिन्दुपुरा में 32, हथडोली में 39 सहित कुल 971 आवास के कार्य अपूर्ण हैं। उन्होंने सरपंच एवं ग्रामविकास अधिकारियों को सकारात्मकभाव रखते हुए 25 फरवरी तक कार्य पूर्ण करवाने की बात कही।
इसी प्रकार महात्मा गांधी रोजगार गारन्टी योजना की प्रगति समीक्षा करते हुए कार्य में पूर्णता प्रगति बढ़ाने, प्रत्येक पंचायत पर आठवीं पास दो महिला मेट का पैनल तैयार करने एवं प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बौंली ब्लॉक में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के 164 मामलों की समीक्षा करते हुए करेक्शन कर रिजेक्शन शून्य करने के निर्देश दिए। बैठक में वाटरशेड के तहत चल रहे जल संरक्षण के कार्यों की समीक्षा की गई तथा व्यक्तिगत एवं सामूहिक लाभ के कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों से गांवों में पेयजल की स्थिति, बिजली की आपूर्ति, खराब एवं जले ट्रांसफार्मर समय पर बदलने, घरेलू कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, ढीले तार, खराब हैण्डपम्प मरम्मत अभियान के बारे में जानकारी ली तथा बिजली-पानी के अधिकारियों को सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों से आग्रह किया कि गांवों में कोरोना एडवाईजरी एवं प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करें।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण मीना, विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता नरेगा हरिसिंह मीना, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कॉर्डिनेटर बलवंत सिंह सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !