Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिरनी पर व्यवस्थाएं बदहाल देखकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरनी का आज मंगलवार दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में मिली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ को दूरभाष पर व्यवस्थाएं सुधरवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केन्द्र पर केवल एक चिकित्सक उपस्थित मिला।

The Collector angry at seeing the poor health arrangements at Primary Health Center Khirni

तीन कार्मिकों द्वारा अनियमित रूप से ड्यूटी ऑफ लीव ली गई थी। कलेक्टर ने इस संबंध में उपस्थित चिकिसा प्रभारी दीपक मंगल से सवाल जवाब भी किये। इस पर चिकित्सक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। एलटी के अभाव में जांच कार्य कई दिनों से प्रभावित मिला।
कलेक्टर ने निःशुल्क जांच, निःशुल्क दवा योजनाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने मरीजों से जानकारी प्राप्त कर चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक को व्यवस्थाएं सुधार कर मरीजों को चिकित्सा की समुचित सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में चल रहे आयुष चिकित्सालय एवं वेलनेश सेन्टर का भी निरीक्षण किया। यहां दवाईयों की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चिकित्सा कार्मिकों से सेवाभाव एवं सर्मपण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !