Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सायबर ठग द्वारा ठगे रूपए पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाएं

पुलिस थाना सायबर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर ठग द्वारा ठगे 16 हजार 497 रूपए में से 11 हजार 999 रुपए पीड़ित के खाते में वापिस दिलवाएं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू एवं ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Get the money cheated by cyber thugs returned to the victims account in sawai madhopur

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक सायबर थानाधिकारी मीना मीणा के सुपरविजन में उप निरीक्षक सायबर थाना अमरेश सिंह के नेतृत्व में बृजराज सिंह कांस्टेबल सायबर थाना द्वारा कार्रवाई करते हुए परिवादी ट्रक चालक योगेश कुमार निवासी नगरिया जिला डीग से ठगी गई राशि 16 हजार 497 रूपये में से 11 हजार 999 रूपये को वापस परिवादी के खाते में ड़लवाएं है।

 

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक योगेश कुमार ने दिनांक 24 सितंबर 2023 को अज्ञात सायबर फ्राडर द्वारा परिचित बन लिंक भेजकर 16 हजार 497 रुपये की ठगी करने का परिवाद पेश किया था । परिवादी द्वारा पेश परिवाद पर शिकायत दर्ज गई थी।सायबर थाने पर परिवाद प्राप्त होने पर थाना उप निरीक्षक सायबर थाना अमरेश के नेतृत्व में परिवाद की जांच बृजराज सिंह कांस्टेबल द्वारा करवायी गयी। जांच के दौरान कॉनस्तबले द्वारा ई-मेल एवं फोन से वार्ता कर मर्चेंट Goldsikka से ट्रान्जैशन कैन्सिल कराकर, ऑनलाइन पेमेंट गेटवे कम्पनी Razorpay 11 हजार 999 रुपये परिवादी के खाते मे पुनः रिफण्ड कराये गये। 4 हजार 498 रुपये अज्ञात फ्राडर द्वारा रिचार्ज करने के कारण रिफण्ड नहीं हो सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !