Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शुक्रवार से लगेंगे ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत परम्परागत कारीगरों और हस्तशिल्पियों से आवेदन के लिए शुक्रवार, 9 फरवरी से शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दो दिवसीय ग्राम पंचायत स्तरीय रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन 9 फरवरी को ग्राम पंचायत खटूपूरा में, 12 एवं 13 फरवरी को ग्राम पंचायत आटून में, 14 एवं 15 फरवरी को ग्राम पंचायत करमोदा में, 19 एवं 20 फरवरी को ग्राम पंचायत शेरपुर में, 21 एवं 22 फरवरी को ग्राम पंचायत जीनापुर में प्रातः 10 बजे से सायं 4 तक किया जाएगा।

 

 

Gram Panchayat level camps will be organized from Friday under PM Vishwakarma Yojana in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों (सुथार, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लौहार, हथौड़ा और औजार निर्माता, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले, राजमिस्त्री, झाड़ू टोकरी और चटाई बुनकर, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, चर्मकार तथा मछली पकड़ने का जाल निर्माण करने वाले) के कारीगर व शिल्पकारों को शामिल किया गया है।

 

 

यह है पात्रता:-

18 पारम्परिक व्यवसायों से जुड़े 18 वर्ष से अधिक उम्र के कारीगर एवं शिल्पकार जिन्होंने गत 5 वर्षों से केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार व व्यवसायिक विकास ऋण योजनओं में ऋण न लिया हो, आवेदक स्वयं अथवा परिवार में कोई भी सदस्य राजकीय सेवा में नहीं हो तथा एक परिवार में से केवल एक सदस्य ही योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकता है। योजना में पंजीयन के लिए पात्रता रखने वाले आवेदक अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र या ई-मित्र व समय समय पर आयोजित शिविर के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है।

 

ये हैं आवश्यक दस्तावेज:-

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आधार कार्ड, बैंक विवरण, राशन कार्ड (राशन कार्ड न होने पर परिवार के सभी सदस्यों के आधार नम्बर), एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !