
समर्थन मूल्य पर चना/सरसों/गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू
सवाई माधोपुर जिले में समर्थन मूल्य पर चना/सरसों/गेंहू की खरीद एक अप्रैल 2019 से शुरू हो रही है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में खरीद केन्द्रों की समुचित व्यवस्था एवं विभागीय समन्वय हेतु 18 मार्च को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी।
रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम निरस्त
जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में माह मार्च 2019 में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम को लोकसभा आम चुनाव 2019 की आचार संहिता लागू होकर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ होने के कारण निरस्त कर दी गई है
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया